Ex-New Zealand pacer Bob Blair passes away on 94th birthday (Image Source: IANS)
New Zealand: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बॉब ब्लेयर का निधन हो गया है। उन्होंने अपने 94वें जन्मदिन के मौके पर अंतिम सांस ली।
ब्लेयर ने 1952 से 1964 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 35 की औसत से 43 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 59 मैचों में 15 की औसत से 330 विकेट झटके। वे ज्यादातर वेलिंगटन के लिए खेले, जबकि कुछ समय सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से भी मैदान में उतरे।
उनका सबसे बेहतरीन सीजन 1956-57 में रहा, जब उन्होंने केवल 9 की औसत से 46 विकेट लिए। इस सीजन में उन्होंने एक पारी में दो बार 9 विकेट लेने का कारनामा भी किया।