चौथा टी20: 16 बाउंड्री के साथ मियाने का तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 80 रन से रौंदा, सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त (चौथा टी20: 16 बाउंड्री के साथ मियाने का तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 80 रन से रौंदा, सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त)
साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले गए चौथे टी20 मैच को 80 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
साउथ अफ्रीका ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 64 रन से जीता। मेहमान टीम ने तीसरा मैच 80 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 19 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।
गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए। मियाने स्मित ने एनेके बॉश के साथ सलामी जोड़ी के तौर पर 8.3 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। बॉश 24 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं।