Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत के बाद राहत महसूस करेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 23 रन से जीत दर्ज की। लगातार तीन हार के बाद यह इस सीजन सीएसके की पहली हार रही।
फाफ डु प्लेसिस ने 'स्टार स्पोर्ट्स' पर कहा, "मुझे लगता है कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी बहुत अच्छी रही है। पिछले मुकाबलों में भी उनकी तरफ से कोई ऐसी रणनीतिक चूक या गलती नहीं हुई थी, जिसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को नुकसान उठाना पड़ा हो। उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर, आत्मविश्वास हासिल करने के लिहाज से यह जीत बहुत अहम साबित होगी।"