गैरी विल्सन को आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में जॉन विल्स के बाद विल्सन सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन करने वाले पहले स्थानीय कोच हैं। विल्सन को यह जिम्मेदारी हेनरिक मलान के पद छोड़ने के बाद सौंपी गई है।
हेनरिक मलान ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप के ठीक एक दिन बाद पद छोड़ दिया था, ताकि 2027 के लिए आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन चक्र के लिए आसानी से बदलाव हो सके।
40 वर्षीय विल्सन ने साल 2020 में संन्यास लिया था, जिससे पहले अपने शानदार 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में आयरलैंड के लिए 292 मुकाबले खेले। संन्यास के तुरंत बाद वे कोचिंग में आ गए थे। शुरुआत में उन्होंने घरेलू टीम नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स को संभाला और फिर 2022 में मलान के अंडर असिस्टेंट कोच के तौर पर सीनियर नेशनल सेटअप से जुड़े।