टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सिंगापुर में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे गौतम गंभीर (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम को अपने मार्गदर्शन में टी20 विश्व कप विजेता बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर परिवार के साथ छुट्टी का लुत्फ उठा रहे हैं। फिलहाल गौतम गंभीर पत्नी नताशा और दो बेटियों, आजीन और अनाइजा के साथ सिंगापुर में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
टीम इंडिया ने 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। जब भारत ने अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता, तब गंभीर का परिवार भी अहमदाबाद में ही मौजूद था।
गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपनी छोटी बेटी अनाइजा को कंधे पर बैठाए नजर आ रहे हैं।