गौतम गंभीर: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले कालीघाट मंदिर पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेलना है। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाम 7 बजे से खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे।
गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की बड़ी जीत का आशीर्वाद मांगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी कीमत पर वेस्टइंडीज को हराना होगा। वेस्टइंडीज के लिए भी यही स्थिति है। अगर वेस्टइंडीज भारतीय टीम को हराने में कामयाब रहती है, तो सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।