'हमें यहां से निकालो,' दुबई में फंसे बेयरस्टो परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित (Image Source: IANS)
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है।
ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) से जाने वाली कमर्शियल फ्लाइट्स रोक दी गई हैं, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। इस हमले को तेहरान में इजरायल और अमेरिका के ज्वाइंट ऑपरेशन का बदला माना जा रहा है, जिसमें शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
36 वर्षीय बेयरस्टो परिवार के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गए थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने यूके लौटने का रास्ता तलाशते हुए अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि वह इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा नहीं हैं।