Gurnoor Brar: 19 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 62 विकेट, श्रीलंका-ए के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर् (Image Source: IANS)
भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 'जीत के हीरो' रहे। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चार दिवसीय मैच में 26 वर्षीय बरार ने कुल 10 विकेट हासिल किए, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार का कद उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस प्रदान करता है। उनकी गेंदें पिच पर टप्पा खाने के बाद तेजी से ऊपर उठती हैं, जिसे खेलना मुश्किल हो जाता है। गुरनूर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 33 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद शुभमन गिल ने उनके टैलेंट को पहचाना और उन्हें जिला स्तर पर खेलने में मदद की।
26 वर्षीय दाएं हाथ के गेंदबाज ने श्रीलंका-ए की पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 77 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अगली पारी में उन्होंने 12.3 ओवरों में 68 रन देकर 6 विकेट निकाले।