Royal Challengers Bengaluru: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस टीम के खिलाफ 43 रन से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि अगर टीम ने विराट कोहली का शुरुआती कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख उनकी टीम के पक्ष में रहता।
रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके 19.4 ओवरों में महज 207 रन पर सिमट गई।
हार की हैट्रिक के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद भी हैरान था। सरफराज, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन और कुछ हद तक शिवम दुबे ने शानदार लड़ाई लड़ी। मैं टॉप ऑर्डर में और बेहतर योगदान दे सकता था, शायद हम लक्ष्य हासिल भी कर लेते।