New Delhi: भारत से मिले 222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने पहला विकेट 31 रन पर गंवाया था, लेकिन इसके बाद पूरी टीम 14.1 ओवरों में 94 रन पर सिमट गई। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के इस खराब प्रदर्शन से कप्तान इब्राहिम जादरान नाखुश नजर आए।
तीसरे मुकाबले में मिली 127 रन से करारी हार के बाद इब्राहिम जादरान ने कहा, "हमने पावरप्ले में थोड़ा सुधार किया। टीम के इरादे से मैं पूरी तरह खुश हूं, लेकिन आज के मैच में हम अच्छी तरह योगदान नहीं दे सके। हमने लगातार विकेट गंवाए। हालांकि, हम इस पर काम करेंगे। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमने इस बारे में सोचा है कि अपने इरादे को किस तरह आगे लेकर जाना है। हां, हमें एक-दो सीरीज में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम समय के साथ सुधार करेंगे। अगर हम इस दिशा में काम नहीं करेंगे और ऐसा इरादा नहीं दिखाएंगे, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी टीमों को हराना बहुत मुश्किल होगा।"