बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में हरभजन सिंह ने लगाया कैंप, युवा ऑफ-स्पिनरों को दी ट्रेनिंग (Image Source: IANS)
भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उभरते हुए ऑफ-स्पिनरों के लिए एक खास कैंप लगाया। इसका मकसद युवा खिलाड़ियों के कौशल को निखारना और उन्हें खेल से जुड़ी रणनीतिक जानकारी देना था।
आईएएनएस ने 2 मार्च को इस बात की जानकारी दी थी कि हरभजन सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऑफ-स्पिनरों के लिए एक कैंप लगाएंगे। इससे पहले, इसी महीने की शुरुआत में भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने इंडिया ए और अंडर-19 के तेज गेंदबाजों के लिए एक तेज गेंदबाजी कैंप की अगुवाई की थी।
23 से 26 मार्च तक हरभजन से कैंप में मार्गदर्शन पाने वाले स्पिनरों में मुंबई के ऑफ-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुष कोटियन और उनके साथी ऑफ-स्पिनर हिमांशु सिंह शामिल थे। मध्य प्रदेश के ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने भी इस कैंप में हिस्सा लिया।