राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा को मौका दिया है।
बंगाल के इस दाएं हाथ के गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी के दौरान 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 16 जनवरी 1988 को जन्मे इस खिलाड़ी को बेहतर मौकों की तलाश में बंगाल जाना पड़ा था, जहां उन्होंने बंगाल प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया। इस लीग में बृजेश ने 7 मुकाबलों में 11 विकेट निकाले। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे।
बृजेश ने जम्मू की राज्य टीम की ओर से खेला, लेकिन इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। दो वर्ष उन्होंने दिल्ली के 'यूनिक स्पोर्ट्स क्लब' में दीपक पुनिया के मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट के गुर सीखे, जहां उन्हें अनुशासन का महत्व पता लगा।