खुद पर भरोसा रखिए, कड़ी मेहनत के दम पर सफलता जरूर मिलेगी: सौरव गांगुली (Image Source: IANS)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि खुद पर भरोसा रखकर और कड़ी मेहनत करते रहने से सफलता जरूर मिलती है।
पश्चिम बंगाल में आयोजित सीआईआई इवेंट में बात करते हुए गांगुली ने संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 97 रनों की पारी का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि एक समय पर हर तरफ यह खबर चल रही थी कि संजू लगातार नाकाम हो रहे हैं, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ने क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में जो पारी खेली, वो लाजवाब थी।