होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा (Image Source: IANS)
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के बल्लेबाजों के नाम रहा। वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट खोकर 318 रन बना लिए हैं।
दूसरे दिन के अपने 58/1 स्कोर से वेस्टइंडीज ने आगे खेलना शुरू किया। केवम हॉज और जॉन कैंपबेल ने दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया। हॉज 31 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने।
हालांकि, पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले आमिर जंगू इस पारी में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। कैंपबेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 154 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए।