'उम्मीद है यह खुशी और सकारात्मकता लेकर आए,' तेंदुलकर-कोहली समेत क्रिकेट जगत ने दी होली पर बधाई (Image Source: IANS)
भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और क्रिकेट जगत के कई मौजूदा और पूर्व सदस्यों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फैंस को होली की बधाई दी है।
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "होली की शुभकामनाएं। उम्मीद है यह दिन आपके लिए सकारात्मकता, अच्छी सेहत और ढेर सारे खुशी के पल लेकर आए। अगर आप पूरी तरह भीग भी जाते हैं, तो इसे एक विनिंग परफॉर्मेंस समझें।"
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा था, "होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपकी जिंदगी में सफलता, खुशी और सकारात्मकता लाए।"