पहले से ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं, सफल सर्जरी के बाद बोले जोस बटलर (पहले से ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं, सफल सर्जरी के बाद बोले जोस बटलर)
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्जरी के बाद कहा है कि वह फिट होने के लिए पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड हैं। बटलर को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।
बटलर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, "मेरा ऑपरेशन हुआ है। सर्जरी सफल रही और मैं ठीक हो रहा हूं। पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं।"
दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हॉस्पिटल के बेड पर थम्स अप करते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में उनके बाएं पैर में ब्रेस लगा है।