Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। एसआरएच की इस जीत के नायक ईशान किशन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली।
ईशान ने कहा कि वह जानते थे कि पिच मुश्किल है और इसी कारण वह आखिरी ओवर तक क्रीज पर रहना चाहते थे। ईशान ने इस पारी को अपने परिवार को समर्पित किया। ईशान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए और वह एसआरएच को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर आउट हुए। ईशान को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मैच के बाद कहा, "जब मैं कीपिंग कर रहा था, तो मुझे लगा कि विकेट आसान नहीं था, खासकर जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, और धीमी गेंदें बहुत अच्छा काम कर रही थीं। मुझे बस आखिरी ओवर तक खेलना था। यह बस वहां रहने और खुद पर विश्वास करने के बारे में था। आप किसी भी समय खुद पर शक नहीं कर सकते। जब आप क्रीज पर बने रहते हैं, तो गेंदबाजों के लिए हर बार सही करना मुश्किल होता है। हम दोनों [मैं और क्लासेन] बस अपने शॉट खेल रहे थे।"