Indore: India vs West Indies 3rd T20I (Indore: India vs West Indies 3rd T20I)
West Indies: टीम इंडिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। भारतीय पारी के अंतिम ओवरों में प्रिंस यादव ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 6 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा का कहना है कि प्रिंस में बल्लेबाजी करने की काबिलियत है और वह बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रिंस ने बताया कि तीसरे टी20 में बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक शर्मा ने अपना एक बल्ला दिया था। प्रिंस ने कहा, "टीम के लिए योगदान देना तो अच्छी बात ही है। फिर चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग। टीम की सफलता में योगदान देकर अच्छा लगता है। अभिषेक भैया (शर्मा) ने मुझे बैट दिया था और बोला था कि बेइज्जती मत करा देना, तो मैंने बस उसकी इज्जत रख ली।"