T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टॉप व्हाइट बॉल खिलाड़ियों को महिलाओं की आईसीसी टी20 रैंकिंग में इनाम मिला है। इन खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
'व्हाइट फर्न्स' फिलहाल साउथ अफ्रीका के साथ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेल रही है। रविवार को माउंट माउंगानुई में खेले गए मैच में टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 80 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। इस दौरान कप्तान अमेलिया केर ने 44 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला। अमेलिया बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर बनी हुई हैं।
दूसरी ओर, अमेलिया की साथी जॉर्जिया प्लिमर ने 63 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है। अमेलिया टी20 रैंकिंग में 9 पायदान ऊपर चढ़कर 41वें स्थान पर पहुंच गई हैं।