'आरसीबी डील का छोटा हिस्सा मिल जाए तो', नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने दिया अहम सुझाव (Image Source: IANS)
आरसीबी को आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी माना जाता है। मंगलवार को आरसीबी का स्वामित्व आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के पास करीब 16,660 करोड़ रुपये में चला गया। इस डील ने खेल जगत में आरसीबी को फिर से चर्चा में ला दिया है। नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने इस बड़ी रकम के छोटे से हिस्से को एसोसिएट क्रिकेट के विकास में लगाने की वकालत की है।
पॉल वैन मीकेरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांग रखी है।
मीकेरेन ने एक्स पर लिखा, "अगर इस वैल्यू का केवल 0.5 प्रतिशत भी नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड को दे दिया जाए तो यह यहां की क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर सकता है।"