भारत ने इतिहास रचा, अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 400 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश (Image Source: IANS)
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 411/9 का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में 350 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश बन गया है। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
इससे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। टीम इंडिया ने साल 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ 349/6 का स्कोर बनाया था। उस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 96 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी।
भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीसरी बार 400 का आंकड़ा छुआ है। टीम इंडिया ने 16 फरवरी 2024 को स्कॉटलैंड के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 425 रन बनाए थे, जबकि 22 जनवरी 2022 को युगांडा के खिलाफ 5 विकेट खोकर 405 रन जुटाए थे।