ईशान किशन की शानदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, पिता प्रणव ने जीत पर खुशी जताई (Image Source: IANS)
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की।
ईशान किशन ने ताबड़तोड़ 77 रन की शानदार पारी खेली है और उनको 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने कहा, “यह हम सबके लिए, हमारे परिवार, आपके लिए, बिहार के लोगों और पूरे देश के लिए बहुत खुशी की बात है। यह गर्व का पल है कि भारत ने जीत हासिल की। लोग इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इससे बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई थीं। अब इस जीत के साथ वे भावनाएं पूरी हो गई हैं।”