First T20I Match: अभिषेक शर्मा सबसे कम गेंदों में 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर टीम) बन गए हैं। 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में यह कारनामा किया। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए सिर्फ 785 गेंदों का सामना किया।
इस लिस्ट में इविन लुईस दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 100 छक्के पूरे करने के लिए 789 गेंदों का सामना किया था, जबकि फिन एलन (871), टिम डेविड (931) और कॉलिन मुनरो (963) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। लिस्ट में छठे पायदान पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने यहां तक पहुंचने के लिए 1,007 गेंदों का सामना किया था।
इसी के साथ अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'छक्कों का शतक' लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं।