T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई। सेमीफाइनल मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास भी रच दिया है।
भारतीय टीम टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने 2007, 2014, 2024 के बाद चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। इस मुकाबले में कुल मिलाकर 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले इसी विश्व कप में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में कुल 31 छक्के लगे थे। भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर सेमीफाइनल मैच में कुल 73 बाउंड्री लगाईं, जो एक नया रिकॉर्ड भी है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में कुल 61 बाउंड्री लगी थी।