भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने पूरा किया तिहरा शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि (भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने पूरा किया तिहरा शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
भारतीय टीम अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरी है। टीम इंडिया इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की महज दूसरी टीम है। इस लिस्ट में भारत से आगे अब सिर्फ पाकिस्तान है, जिन्होंने 304 मैच खेले हैं। वहीं, न्यूजीलैंड अपना 269वां टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरी है और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज 260 टी20 मुकाबलों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।