भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से हराया। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने बतौर विकेटकीपर भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार किए हैं।
अमल सिल्वा: भारत और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड अमल सिल्वा के नाम दर्ज है। अमल ने भारत के खिलाफ टेस्ट में कुल 22 शिकार किए। इस दौरान उन्होंने 21 कैच पकड़े, जबकि एक स्टंपिंग भी शामिल रही।
निरोशन डिकवेला: श्रीलंका के निरोशन डिकवेला ने भी विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट में भारत के खिलाफ 22 शिकार किए हैं। उन्होंने यह कारनामा 8 टेस्ट मुकाबलों में किया है। डिकवेला ने इस दौरान 16 कैच पकड़े और 6 बार स्टंपिंग करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।