भारत और वेस्टइंडीज के बीच के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद एशियन गेम्स 2026 में भी अभिषेक का बल्ला खूब चला। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। अभिषेक से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
वैभव सूर्यवंशी: भले ही एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके प्रदर्शन पर हर किसी निगाहें होंगी। वैभव अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। 15 वर्षीय वैभव ने भले ही अब तक बड़ी पारियां कम खेली हों, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो आक्रामकता नजर आई है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है।