भारत टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रचेगा इतिहास: लक्ष्मी रतन शुक्ला (Image Source: IANS)
गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर देशभर के फैंस काफी उत्साहित हैं। पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दावा किया है कि भारत फाइनल मुकाबला जीतेगा और इतिहास रचेगा।
हावड़ा में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि आज का फाइनल बहुत बड़ा मैच है। देशभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर रहने वाली है। भारतीय टीम से हम सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वे अच्छा खेल दिखाएंगे और विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा करेंगे।
पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि भारत फाइनल मुकाबला जीतता है तो हम लगातार दो बार विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएंगे। कोई भी टीम लगातार दो बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाई है।