टी20 सीरीज के बाद मंगलवार से भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। आज हमारे लिए पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प होगा। इसीलिए हमने टीम के तौर पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टी20 सीरीज में जीत के बाद अब हरमनप्रीत कौर के पास वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है।
बता दें कि इस मैदान पर अब तक कुल 22 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले गए हैं, जिसमें से 10 बार डिफेंड करने वाली टीम जीती है और 12 बार रन चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ब्रिस्बेन के गाबा में एकदिवसीय मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर 212 रन रहा है। भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 61 बार आमने सामने आ चुकी हैं। जिसमें 12 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, तो वहीं 49 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बाजी मारी है।