पाकिस्तान को मात देकर भारत ने जीता मेंस अंडर-19 एशिया कप, पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों पर गर्व जताया (पाकिस्तान को मात देकर भारत ने जीता मेंस अंडर-19 एशिया कप, पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों पर गर्व जताया)
मस्कट में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर मेंस अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इन युवा क्रिकेटर्स पर गर्व जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन। आज के बेहतरीन प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटर्स पर बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एशिया चैंपियन, भारत। अंडर-19 टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई।"