न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों को मुश्किल होगी, तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभाएंगे: जेम्स पैमेंट (न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों को मुश्किल होगी, तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभाएंगे: जेम्स पैमेंट)
मुंबई इंडियंस के पूर्व फील्डिंग कोच जेम्स पैमेंट ने कहा है कि जब न्यूजीलैंड-भारत टी20 सीरीज शुरू होगी, तो भारत के खिलाड़ियों को थोड़ा झटका लगेगा। उन्होंने बताया कि मैच रात 8 बजे शुरू होंगे। उस समय तापमान दस डिग्री के आसपास होगा, जो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी करेगा।
पैमेंट ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "हाल के वर्षों में इंटरनेशनल टीमों ने इस समय अवधि में न्यूजीलैंड का दौरा बहुत कम किया है। भारतीय टीम ने तो बहुत ही कम दौरा किया है। इंडियन लड़कों के लिए यह थोड़ा शॉक होगा, जब वे यहां पहुंचेंगे और यहां के हालात से तालमेल बैठाएंगे।"
उन्होंने कहा, "टी20 सीरीज में ज्यादातर जगहों पर लगभग अंधेरा होगा। तापमान लगभग 10 डिग्री के आसपास होगा। ठंड होगी, ओस होगी। मुझे लगता है कि टी20 मैचों के लिए हालात निश्चित रूप से सीम बॉलिंग के लिए सही होंगे।"