भारतीय टीम दुनिया की किसी भी टीम को हराने में सक्षम: अरुंधति रेड्डी (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को सिडनी में खेले गए टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। भारतीय टीम की जीत में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी का अहम योगदान रहा। जीत के बाद रेड्डी ने कहा कि भारतीय टीम किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती है।
मैच के बाद रेड्डी ने कहा, "भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही है, और अब टीम में यह विश्वास है कि वे दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। पहले टीम कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचकर चूक जाती थी, लेकिन अब खिलाड़ियों के भीतर जीत का भरोसा मजबूत हुआ है।"
रेड्डी ने एलिस पेरी के विकेट को निर्णायक बताया और कहा कि बड़े खिलाड़ियों को जल्दी आउट करना जरूरी होता है।