भारतीय टीम बहुत तगड़ी, टक्कर के लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा: सौरव गांगुली (Image Source: IANS)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होने वाले मैच में न खेलने के फैसले को वापस ले लिया है। पीसीबी के इस फैसले के साथ ही 15 फरवरी को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इसे अच्छा फैसला बताया है।
सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला लिया है। यह अच्छा फैसला है। खेल और राजनीति को हमेशा अलग रखना चाहिए।"
गांगुली ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा अच्छा मुकाबला होता है। अगला मैच भी अच्छा होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान भारतीय टीम को टक्कर नहीं दे सकी है। इसलिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा।"