विश्व कप में भारत की जीत से पाकिस्तान में सुधरेगी लड़कियों की स्थिति: राशिद लतीफ (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप का खिताब जीता। भारतीय महिला टीम विश्व कप जीतने वाली एशिया की पहली टीम है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ का मानना है कि भारतीय टीम की जीत से पाकिस्तान में लड़कियों की स्थिति सुधरेगी।
राशिद लतीफ ने कहा कि भारत की जीत से पाकिस्तान और अन्य देशों में उभरती हुई महिला खिलाड़ी प्रेरणा लेंगी। उन्हें सम्मान अर्जित करने का हौसला मिलेगा।
आईएएनएस से बात करते हुए राशिद लतीफ ने कहा, "पाकिस्तान सहित दुनिया भर में लड़कियों को अपने परिवारों से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने से रोका जाता है। भारत की ऐतिहासिक जीत इस स्थिति को सुधारने में योगदान देगी।"