इंदौर: व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा ने मध्यप्रदेश को हराया (Image Source: IANS)
इंदौर में व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन 3 फरवरी से 8 फरवरी तक हुआ। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला टीम शामिल रही। पुरुष वर्ग में कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा की टीमें भी टूर्नामेंट का हिस्सा बनीं। महिला वर्ग में मध्यप्रदेश और कर्नाटक की टीमों ने हिस्सा लिया।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की पुरुष टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हरियाणा की टीम ने अनुभव और बेहतर रणनीति के दम पर जीत हासिल की।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अपने खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों का कहना है कि बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिलने से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।