IPL 2025: Hemang Badani, Munaf Patel, Venugopal Rao likely to join DC coaching staff, say sources (Image Source: IANS)
Hemang Badani: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल और वेणुगोपाल राव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2025 सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं।
2018 से इस पद पर बने रहने के बाद इस साल जुलाई में फ्रेंचाइजी ने रिकी पोंटिंग से नाता तोड़ लिया था। उनके नेतृत्व में, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 में उपविजेता स्थान हासिल किया, जबकि 2019 और 2021 सीजन में प्लेऑफ में पहुंची। पोंटिंग अब पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बन गए हैं।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के लिए भारतीय कोचिंग स्टाफ नियुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बदानी के टीम के नए मुख्य कोच बनने की संभावना है, जबकि वेणुगोपाल को टीम का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया जा सकता है और मुनाफ गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।