New Chandigarh: IPL 2026 - Punjab Kings vs Gujarat Titans (Image Source: IANS)
New Chandigarh: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच न्यू चंडीगढ़ में मैच खेला गया। इसमें जीटी को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस हार के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठाया है।
जियोहॉटस्टार पर आकाश चोपड़ा ने कहा, "गिल के बॉलिंग प्लान हैरान करने वाले थे। जब गेम लगभग खत्म हो गया था, तब भी सिराज के दो ओवर बाकी थे, और प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से लाया गया। कुल मिलाकर, शुभमन गिल की कप्तानी में भी थोड़ी कमी रह गई।"
उन्होंने शीर्ष क्रम बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भरता के बारे में भी चिंता जताई क्योंकि मध्यक्रम और निचले क्रम गुजरात टाइटंस के लिए जरूरी रन नहीं बना रहे हैं।