Hyderabad: IPL 2026 - Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Sunrisers Hyderabad: 'आईपीएल- 2026' के 31वें मुकाबले में मंगलवार की शाम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से हुई। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक लगाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 68 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 135 रन बनाए। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 10 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।
अभिषेक आईपीएल में एसआरएच की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। अभिषेक से पहले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 2-2 शतक लगाए हैं।