New Delhi: रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर में बेच दिया गया है।
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "राजस्थान रॉयल्स 1.63 बिलियन डॉलर में बिक गई है। तुलना के लिए, लंदन स्पिरिट, जो सबसे महंगी टीम थी, उसकी वैल्यूएशन 'द हंड्रेड' में हिस्सेदारी बिक्री के समय 370 मिलियन डॉलर थी।"
राजस्थान रॉयल्स में अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी की पहले से ही कुछ हिस्सेदारी थी। पिछले 15 से ज्यादा वर्षों में, उन्होंने एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, एआई गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक पर केंद्रित कई उद्यमों की शुरुआत की है। खेलों से उनके जुड़ाव में मोटर सिटी गोल्फ क्लब की सह-मालिकाना हक और टीमएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स और जीजीएल गोल्फ लीग जैसे बिजनेस में शुरुआती दौर का निवेश भी शामिल है।