आईपीएल 2026 नीलामी: आकिब नबी डार कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में हुई नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी आकिब जावेद पर पैसों की बरसात हुई है। वह आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी डार के लिए तिजोरी खोल दी और इस ऑलराउंडर को 8.40 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
30 लाख की बेस प्राइस वाले डार के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आरसीबी और एसआरएच ने भी इस जंग में एंट्री की, लेकिन अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी। 8.40 करोड़ में डीसी ने इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ा।
नबी को मिली बड़ी कीमत में उनके हालिया प्रदर्शन का अहम योगदान रहा है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।