Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को जीत के लिए 181 रन का टारगेट दिया है। एसआरएच की कोशिश इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के नजदीक पहुंचने की होगी।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इस टीम को संजू सैसमन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.3 ओवरों में 31 रन की साझेदारी की।
संजू 13 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद उर्विल पटेल (13) ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी की।