IPL 2026: छक्कों की बरसात के साथ जोस बटलर ने इतिहास रचा, इस मामले में 'नंबर-1' बने (Image Source: IANS)
New Delhi: गुजरात टाइटंस (जीटी) के बल्लेबाज जोस बटलर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इतिहास रच दिया है। बटलर गुजरात टाइटंस की ओर से पारी के शुरुआती 6 ओवरों में सर्वाधिक 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इस मामले में बटलर ने ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2023 में जीटी ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 4 छक्के लगाए थे।
आईपीएल की किसी पारी के पहले छह ओवरों में, बटलर के ये 5 छक्के किसी ऐसे बल्लेबाज की ओर से लगाए गए दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं, जो ओपनर नहीं है। बटलर सिर्फ सुरेश रैना से पीछे है, जिन्होंने साल 2014 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवरों में 5 छक्के लगाए थे।