New Chandigarh: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीत सीजन की शानदार शुरुआत की। पंजाब की जीत में अपना पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली का अहम योगदान रहा। कप्तान अय्यर ने कोनोली की जमकर प्रशंसा की।
कूपर कोनोली की पारी में पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा, "उसने जो कुछ शॉट खेले, उन्हें देखना अविश्वसनीय था। राशिद खान की गेंद पर बैकफुट से छक्का, उसने इतनी सफाई और करीने से मारना, यह बस शानदार था।"
मैच के बाद अय्यर ने कहा, "कूपर आखिर तक विकेट पर थे और सेट थे। एक खिलाड़ी के तौर पर उसमें बहुत अच्छी अवेयरनेस है। मैंने उसे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए देखा है। उसका माइंडसेट बहुत अच्छा है और उम्मीद है कि वह इसी फॉर्म को जारी रखेगा।"