New Delhi: IPL 2026 - Delhi Capitals vs Chennai Super Kings (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 53वां मैच खेला जाएगा, जिसमें सीएसके का मकसद जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना होगा।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक 10 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने अपने पिछले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8-8 विकेट से मैच जीतकर शानदार फॉर्म हासिल की है।
चेन्नई सुपर किंग्स का लक्ष्य अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज करना होगा, ताकि वे प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंच सके।