Royal Challengers Bengaluru: दिल्ली की धूलभरी आंधी और विकेटों के पतझड़ के बीच दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ महज 75 रन पर सिमट गई। सोमवार को सीजन का 39वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स महज 16.3 ओवर ही खेल सकी। इस टीम को मैच की दूसरी गेंद पर साहिल परख के रूप में पहला झटका लगा। साहिल अपने आईपीएल करियर के पहले मैच में खाता तक नहीं खोल सके।
इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि मेजबान टीम ने महज 8 के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए थे। इसके बाद डेविड मिलर ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 35 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। इस बीच धूलभरी आंधी शुरू हो गई और कुछ मिनटों के लिए मैच रोकना पड़ा। हालांकि, सभी खिलाड़ी मैदान पर ही डटे रहे।