New Delhi: Indian Premier League 2026- DC VS MI (Image Source: IANS)
Indian Premier League: मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच को देखने पहुंचे फैंस को मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा से काफी आस है।
मुकाबला देखने स्टेडियम आए स्वराज ने आईएएनएस से कहा, "मैं यहां मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आया हूं। मुझे रोहित शर्मा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। यकीनन मुंबई इंडियंस ही इस मैच को जीतेगी।"
रमेश ने कहा, "मैं पिछले 5 वर्षों से आईपीएल मैच देखने आ रहा हूं। मैं राजस्थान से इस मैच को देखने आया हूं। जहां-जहां मुंबई इंडियंस के मुकाबले होते हैं, वहां मैं साइकिल से जाता हूं। मुझे बतौर खिलाड़ी रोहित शर्मा काफी पंसद हैं।"