Lucknow: IPL 2025 Toss: SRH vs RCB (Image Source: IANS)
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को एनओसी दे दी है। बोर्ड ने नवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना स्थिति साफ नहीं की है। इन तीनों खिलाड़ियों को अब भी एनओसी का इंतजार है।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के एक अधिकारी ने बताया कि ईशान मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। वह अपने हमवतन कामिंदु मेंडिस के साथ हैदराबाद पहुंचेंगे। मेंडिस को पहले ही मंजरी मिल चुकी है।
हसरंगा और पथिराना फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं, जिससे उनके आईपीएल 2026 में समय पर शामिल होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे पथिराना शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने के बजाय उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार करने का फैसला किया है।