Chennai Super Kings: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाया। एसआरएच की इस जीत में हेनरिक क्लासेन ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 26 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही क्लासेन ने एक बार फिर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।
आईपीएल 2026 में क्लासेन के 13 मुकाबलों में 555 रन हो गए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप की रेस में पीछे छोड़ दिया है। सुदर्शन 13 मुकाबलों में 554 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 552 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 मुकाबलों में 542 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में बल्ले से धमाल मचा रहे केएल राहुल 533 रन बनाकर इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर काबिज हैं।