Mumbai: Yuvraj Singh launches fashion label YWC (Image Source: IANS)
Yuvraj Singh: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पांच बार की चैंपियन एमआई के लिए अपने मजबूत 12 खिलाड़ी चुने हैं।
इस मुकाबले से पहले ही मुंबई इंडियंस को दो बड़े झटके लगे हैं। दो विदेशी खिलाड़ी, विल जैक्स और मिशेल सेंटनर टीम के पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे।
इरफान पठान ने टॉप ऑर्डर में अनुभव को तरजीह दी है। उन्होंने बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए क्विंटन डी कॉक को चुना है, जबकि रायन रिकेल्टन को बाहर रखा है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि टीम मैनेजमेंट रोहित को 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल न करे, मैदान पर उनकी मौजूदगी कप्तान और टीम के लिए बहुत जरूरी है।