Royal Challengers Bengaluru: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का छठा मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस सीजन का अपना पहला मैच गंवा चुकी हैं। ऐसे में इनका लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा।
केकेआर की टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध मुकाबला 6 विकेट से गंवा बैठी थी, जबकि एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध इतने ही विकेट के अंतर से मैच गंवाना पड़ा था।
केकेआर की टीम इस मुकाबले के साथ अपनी गेंदबाजी की मुख्य समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेगी, खासकर स्पिन गेंदबाजी के मामले में। केकेआर के लिए, यह मैच घरेलू मैदान पर होने वाले अहम मुकाबलों की शुरुआत है। एक हफ्ते के अंदर तीन मैच खेले जाने हैं और राज्य चुनावों की वजह से लंबे ब्रेक से पहले 19 अप्रैल को एक और मैच होना है। ऐसे में तीन बार की चैंपियन टीम अपने परिचित माहौल का फायदा उठाने के लिए बेताब होगी।